MP पुलिस कांस्टेबल की नई डेट घोषित:-
MPPEB/Vyapam ने MP पुलिस में 4000 कांस्टेबल भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। एमपीपीईबी परीक्षा कैलेंडर 2021 के अनुसार आरक्षी भर्ती 2020 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 में किया जाना प्रस्तावित है। वहीं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (MP TET 2020) मार्च 2022 के दौरान आयोजित की जा सकती है। नीचे देखें प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां।
लंबे समय से इंतजार कर रहे एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 10 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। परीक्षा की संभावित तिथियां जारी होने से प्रतियोगी समय पर परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थी http://peb.mp.gov.in पर या नीचे पूरा परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।
MPPEB ने 2020 में एमपी पुलिस में 4000 कांस्टेबल जीडी भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 6 अप्रैल 2021 से राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शुरू होनी थी, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह एमपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी।
MP Vyapam पुलिस कांस्टेबल भर्ती पदवार जानकारी:-
पद विवरण :- एमपी व्यापम पुलिस कांस्टेबल सरकारी नौकरी के सपना देख रहे मध्य प्रदेश राज्य के होनहार अभ्यर्थी जो एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किये गये अधिसूचना की पदवार जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। वह अभ्यर्थी नीचे तालिका जांच कर सकते हैं।
पदनाम | संख्या |
1.कांस्टेबल | 3862 |
2.कांस्टेबल रेडियो | 138 |
कुल पद | 4000 |
शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा विवरण:-
MP पुलिस कांस्टेबल जॉब नोटिफिकेशन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित क्वालिफिकेशन विवरण आयु सीमा की जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन की जांच कर लेवे।
शैक्षिक योग्यता | 10वीं / 12वीं पास |
आयु सीमा | 18 – 25 |
आयु में छूट | मानदंडों के अनुसार |
MP पुलिस जॉब आवेदन फीस विवरण:-
एमपी व्यापम पुलिस कांस्टेबल जॉब के लिए मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी जो Mp Police Online Form प्रस्तुत करना चाहते हैं। वह उम्मीदवार एमपी व्यापम द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। MP पुलिस आवेदन शुल्क का विवरण नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं।
वर्ग का नाम | शुल्क |
सामान्य | 800/- |
ओबीसी | 800/- |
एससी / एसटी | 400/- |
MP पुलिस भर्ती महत्वपूर्ण तिथि:-
Mp Vyapam Police Constable Vacancy 2021 मध्य प्रदेश व्यापम पुलिस कांस्टेबल भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2021 से 30 जनवरी 2021 को समाप्त होगा। Mp Police Constable Bharti 2021 के इच्छुक उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल विज्ञापन तिथि, एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि, एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि, आवेदन सुधार अंतिम तिथि, एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि, एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड तिथि, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट एवं अन्य जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं।
अधिसूचना दिनांक | 25 नवंबर 2020 |
आवेदन शुरू तिथि | 16 जनवरी 2021 |
अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2021 |
एडमिट कार्ड तिथि | Coming soon |
परीक्षा तिथि | 8 जनवरी 2022 (New Date) |
रिजल्ट तिथि | – |
स्थिति | अधिसूचना जारी |